बलिया- दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी महामहिम राज्यपाल, इतने छात्रों को दिए जाएंगे स्वर्ण पदक!

बलिया डेस्क। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय का दूसरा दीक्षा समारोह शनिवार को होगा। इसमें राज्यपाल के हाथों मेडल व उपाधि पाकर मेधावियों का सम्मान बढ़ेगा। इस बार विश्वविद्यालय परिसर में होने वाले समारोह को लेकर छात्र-छात्राओं के साथ ही कर्मचारियों में भी खासा उत्साह है।

समारोह की अध्यक्षता कुलाधिपति एवं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी। मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति शंभूनाथ श्रीवास्तव, पूर्व प्रमुख लोकायुक्त छत्तीसगढ़ तथा विशिष्ट अतिथि उप मुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री प्रो. दिनेश शर्मा होंगे। शुक्रवार को समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। विवि की कुलपति प्रोफेसर कल्पलता ने पांडेय तैयारियों का जायजा लिया।

बांटी जाएगी 21079 उपाधियां
दीक्षा समारोह में कुल 21079 उपाधियां वितरित की जाएंगी। इसमें 17103 स्नातक और 3976 स्नातकोत्तर उपाधियां शामिल हैं। 32 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे। इसमें छात्राएं 21 तथा 11 छात्र हैं। समारोह में प्रत्येक विषय में सर्वोच्च अंक प्राप्त 10 विद्यार्थियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है, जिनकी संख्या 311 है।

उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में इस साल भी छात्राओं का अनुपात छात्रों से काफी ज्यादा है, उनकी संख्या कुल संख्या का 66.34 प्रतिशत है। इससे पहले दीक्षा समारोह 12 दिसंबर 2019 को आयोजित हुआ था। उस बार भी उपाधि पाने में छात्राएं ही आगे थीं। 27 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल दिया गया था, जिसमें छात्राओं की संख्या 24 थी।

दस बजे से होगी कार्यक्रम की शुरुआत
समारोह में सुरक्षा की दृष्टि से केवल उन्हें ही प्रवेश दिया जाएगा, जिनके पास निमंत्रण पत्र होगा। 10 बजे से शुरू होने वाले कार्यक्रम के लिए प्रवेश 8.30 बजे तक ही होगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

10 hours ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

10 hours ago

बलिया में रोजगार का सुनहरा अवसर: 23 जून को लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला

बलिया। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का बेहतरीन अवसर सामने आया है।…

12 hours ago

लखनऊ अग्निकांड के बाद बड़ा सवाल: क्या बलिया के कोचिंग संस्थान सुरक्षित हैं?

बलिया। लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग में 15 छात्रों की…

12 hours ago

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में सफलता का जश्न, छात्रों ने रचा इतिहास

सीबीएसई कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खुशी…

2 months ago

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 months ago