Categories: बलिया

बलिया: विकास कार्यों में खर्च नहीं किया सरकारी धन, 5 ग्राम विकास अधिकारियों को नोटिस जारी

बलिया में सरकारी योजनाओं का ठीक तरह से क्रियान्वयन न करने वाले और विकास कार्यों में लापारवाही बरतने वाले अधिकारियों पर शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में सीयर ब्लाक के सहायक विकास अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने 5 ग्राम विकास अधिकारियों को नोटिस जारी किया है। जिन गांवों में इन अधिकारियों की पोस्टिंग हैं, वहां विकास के लिए वितरित की गई राशि से कोई भी काम नहीं हुआ। ऐसे में सहायक विकास अधिकारी ने संबंधित गांवों के विकास अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। सभी अधिकारियों को 1 सफ्ताह के अंदर अपना जवाब पेश करना होगा।

बता दें कि बलिया के सीयर ब्लाक के 6 गांवों का चयन मॉडल ग्राम पंचायत के तहत किया गया था। जिसमें शाहपुर अफगा, तुर्तीपार, अवाया, चरौंवा, फरसाटार व हल्दीरामपुर शामिल हैं। मॉडल ग्राम पंचायत के रुप में विकसित करने के लिए इन गांवों को क्रमशः 124935 रुपये, 19502 रुपये, 638311 रुपये, 639943 रुपये, 363621 रुपये व 949387 रुपये आवंटित किया गया था। जिसमें शाहपुर अफगा, तुर्तीपार, अवाया और हल्दीरामपुर में एक भी रुपए विकास कार्यों में खर्च नहीं किए गए। वहीं चरौंवा में 1,72,067 रुपए और फरसाटार 1,26,365 रुपए खर्च किए गए।

इस बात को संज्ञान में लेकर सहायक विकास अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने 5 ग्राम विकास अधिकारियों को नोटिस जारी किया है। ग्राम विकास अधिकारियों को एक हफ्ते के अंदर जवाब मांगा गया। उन्होंने नोटिस के माध्यम से 2022-23 में चयनित माडल ग्राम पंचायत की अवशेष धनराशि को 14 जून तक खर्च करने का निर्देश दिया है। ऐसा न होने की स्थिति में शेष धनराशि 15 जून को जिला मुख्यालय पर वापस लेने की बात कही है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago