बलिया- यात्रियों के लिए अच्छी खबर, फेफना-गाजीपुर-औड़िहार रूट पर ट्रेन फिर शुरू

बलिया। फेफना-गाजीपुर-औड़िहार रूट पर दोबारा ट्रेन चलने से यात्रियों में काफी खुशी देखने को मिल रही है। 120 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेन का ट्रायल करने के बाद इस रूट पर ट्रेन संचालित करने को हरी झंडी मिली है। सफल ट्रायल होने के बाद सीआरएस ने ट्रेनों को संचालित करने की मंजूरी दी। मंगलवार से इस रूट पर सभी ट्रेने शुरू हो गई हैं। जिससे अब यात्रियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।ट्रायल के बाद मिली हरी झंडी- बता दें वाराणसी से छपरा दोहरीकरण परियोजना के तहत फेफना-करीमुद्दीनपुर (21 किमी) दोहरीकरण और विद्युतीकरण काम पूरा हो गया है।

जिसके बाद रेल संरक्षा आयुक्त मोहम्मद लतीफ खान ने सोमवार को निरीक्षण किया, इस दौरान आई तकनीकी बाधा को दूर किया गया। साथ ही फेफना स्टेशन से करीमुद्दीनपुर तक नई लाइन पर करीब 120 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से सीआरएस ने ट्रेन का स्पीड ट्रायल किया, जो पूरी तरह सफल रहा। इसमें वाराणसी डीआरएम सहित अन्य अधिकारी व इंजीनियरों की टीम मौजूद रही। उन्होंने हरी झंडी दी।सफल ट्रायल के बाद मंगलवार से रेलवे ने इस रूट पर सभी ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है। बता दें पिछले 10 दिनों से दोहरीकरण और विद्युतीकरण काम को लेकर प्री-नॉन इंटरलाकिंग रहा।

इस रूट पर चलने वाली ट्रेनों का संचालन फेफना से डायवर्ट कर मऊ वाया औडिहार के रास्ते हो रहा था। गाजीपुर, मुहम्मदाबाद सहित आसपास के कई स्टेशनों पर आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी होती थी। वाराणसी मंडल के जनसम्पर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि पूर्व की तरह बलिया-गाजीपुर वाया औडिहार रेलखंड पर सभी ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago