रसड़ा: चचेरा भाई बनाना चाहता था अवैध संबंध इसलिए बहन ने फांसी लगाकर दी जान

बलिया में रविवार को रिश्तों को शर्मसार करने का मामला में नया खुलासा सामने आया है. पुलिस रिपोर्ट में खुलासे के मुताबिक चचेरे भाई ने कई बार अपनी बहन की आबरू लूटने की कोशिश की और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो अपलोड करने की धमकी देता रहा. अंत में तंग आकर बहन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चचेरे भाई की तलाश में जुट गई है.

घटना रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के मंदा गांव की है. जहां पर अपनी आबरू बचाने के लिए छात्रा ने फांसी का फंदा बनाकर पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली. परिजनों की मानें तो कई दिनों से उसका चचेरा भाई पद्मेश उर्फ बिट्टू रास्ते में रोककर छेड़खानी कर रहा था और उसकी आपत्तिजनक फोटो को फेसबुक पर वायरल करने की धमकी देकर जबरन अवैध संबंध बनाना चाहता था.

कई दिनों से परेशान छात्रा का सब्र का बांध टूटा तो उसने अपने परिजनों को बताया. आखिरकार अपनी इज्जत बचाने के लड़की ने आत्महत्या कर ली. पीड़िता की बहन आरोपी चचेरे भाई को फांसी देने की मांग कर रही है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी पद्मेश उर्फ बिट्टू है उसी गांव का रहने वाला है और घटना के बाद से फरार है. पुलिस मामला दर्ज कर अरोपी को जल्द गिरफ्तार करने में जुट गई है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago