Categories: बलिया

बलिया की हर्षिता दुबे ने UGC NET की परीक्षा में लहराया परचम

बलिया की बेटी ने जिले को गौरव का मौका दिया है। जनपद के लोगों को खुश होने और मिठाई खाने का मौका दिया है। बेरूआरबारी की हर्षिता दुबे ने UGC NET की परीक्षा में सफलता हासिल की है। सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि हर्षिता दुबे ने पहले ही प्रयास में UGC NET की परीक्षा पास की है।

हर्षिता दुबे ने दिसंबर, 2020 और जून, 2021 की परीक्षा में 97.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर NET क्वालिफाई की है। सफलता बड़ी है तो परिवार में खुशी का माहौल है। हर्षिता के पिता संपूर्णानंद दुबे और मां वीना देवी के लिए गर्व करने का वक्त है। पिता संपूर्णानंद दुबे जिला शासकिय अधिवक्ता-राजस्व हैं। मां वीना देवी गृहणी हैं।

हर्षिता दुबे की शुरुआती शिक्षा बलिया में ही पूरी हुई। जिले के होली क्रॉस कॉन्वेंट स्कूल से उनकी प्रारंभिक शिक्षा पूरी हुई है। दिल्ली के लेडी श्री राम कॉलेज फॉर वूमेन से उन्होंने ग्रेजुएशन किया। स्नातक की परीक्षा में हर्षिता ने दिल्ली विश्वविद्यालय की मेरिट लिस्ट में दूसरा स्थान हासिल किया था।

फिलहाल हर्षिता दिल्ली के जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय की छात्रा हैं। हिंदी साहित्य से पोस्ट ग्रेजुएशन यानी पीजी कर रही हैं। बलिया खबर से बातचीत में हर्षिता दुबे ने बताया कि आगे चलकर हर्षिता दुबे शिक्षा के क्षेत्र में काम करना चाहती हैं। साथ ही सिविल सर्विस में जाने की भी तैयारी हर्षिता कर रही हैं। हर्षिता कहती हैं कि उन्हें आगे चलकर महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में भी काम करना है।

Akash Kumar

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago