Categories: बलिया

बलिया को विकास की सौगात, डिप्टी सीएम ने करोड़ों की परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

उत्तरप्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने बलिया को विकासकार्यों की सौगात दी। डिप्टी सीएम शर्मा ने बांसडीह जूनियर हाइस्कूल में साढ़े आठ करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा ने 7.51 करोड़ की लागत से 9 परियोजनाओं का लोकार्पण और 1.09 करोड़ की दो परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने 7.09 करोड़ की लागत से बनी आईटीआई बांसडीह की बडी सौगात क्षेत्रीय लोगों को दिया। इसके साथ बड़सरी जागीर, हरिहा कला, सुल्तानपुर, नारायणपुर, रुकुतपुरा, देवडीह, केवरा व सूर्यपुरा में बनी कुल आठ हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का लोकार्पण किया। वहीं, अगउर (बांसडीह) में 51 लाख की लागत से बनने वाले ऑक्सीजन प्लांट व सुल्तानपुर पांडेय का टोला सम्पर्क मार्ग लागत 58 लाख का शिलान्यास भी किया।

कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएम ने जनता को संबोधित किया और पीएम मोदी व सीएम योगी की जमकर तारीफ की। उन्होंने विकास को लेकर कहा कि पीएम मोदी व सीएम योगी ने बलिया क्षेत्र को बदलने का काम किया है। यहां सड़कों का जाल बिछाया। बिजली आपूर्ति की अच्छी व्यवस्था की। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरी में पारदर्शी प्रकिया अपनाई गई और हर जरुरतमंद नौजवान को नौकरी दी गई। साढ़े तीन लाख संविदा कर्मी को सरकारी विभाग में रोजगार दिया गया तो वहीं दो करोड़ लोगों को लघु उद्योग में रोजगार मिलने की बात डिप्टी सीएम ने कही।

उन्होंने आगे कहा कि हम अगड़ा-पिछड़ा में अंतर नहीं कर रहे, बल्कि उनको बराबर में लाने का प्रयास कर रहे हैं। पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि पहले किसी भी महामारी की वैक्सीन के लिए भारत अन्य देशों पर निर्भर रहता था, पर कोविड महामारी के लिए अपने देश में वैक्सीन बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। नतीजा सामने है, वैक्सीन बनी भी और कारगर भी हुई। लोगों को मुफ्त में वैक्सीन लगाई गई। इसके अलावा पीएम आवास, शौचालय, गैस कनेक्शन के मुद्दे पर ही उन्होंने सरकार की तारीफों के पुल बांधे। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन के मामले में गांव का भी अस्पताल आत्मनिर्भर हुआ। हर जिले में सरकारी अस्पताल में वेंटिलेटरयुक्त बेड उपलब्ध हैं।

प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के बारे में कहा कि सीएम योगी सन्त है और सन्त के लिए हर कोई भाई-बच्चे के समान होता है। उनके यहां किसी प्रकार का भेदभाव नहीं है। कोरोना महामारी में भी योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में मंत्री, उनके कार्यकर्ता व अधिकारी फील्ड में जाकर जनसेवा में लगे रहे। कार्यक्रम में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेन्द्र तिवारी, सांसद सलेमपुर रविन्द्र कुशवाहा, विधायक (बैरिया) सुरेंद्र सिंह, विधायक (बेल्थरारोड) धनंजय कन्नौजिया, सहकारी बैंक के चेयरमैन विनोद शंकर दूबे, केतकी सिंह आदि ने सम्बोधित किया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

3 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago