Categories: Uncategorized

घो’टाले का जिन्न एक बार फिर बाहर, 30 सचिवों के खि’लाफ जल्द होगी एफआईआर

बलिया डेस्क: बलिया में सम्पूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना के अंतर्गत मजदूरों को काम के बदले अनाज देने के मामले में घो’टाले का जिन्न एक बार फिर बंद बोतल से बाहर निकल आया है.
आपको बता दें कि साल 2002-03 से 2005-06 के बीच काम कर चुके ग्राम पंचायत सचिवों के खि’ला’फ दस्तावेज गायब करने के मामले में दोकटी थाना में एफआईआर दर्ज हो चुकी है.

वहीं बैरिया ब्लाक क्षेत्र के 30 तत्कालीन सचिवों (राजकीय नलकूप चालकों) के खि’लाफ भी एफआईआर दर्ज करने के लिए जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत की संस्तुति के बाद खंड विकास अधिकारी बैरिया ने तहरीर दिया है.माना जा रहा है कि जल्द पुलिस जल्द ही इनके खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कर सकती है. गौरतलब है कि आ’र्थिक अपराध अनुसंधान ब्यूरो इसकी जांच में जुटी हुई है। यह मामला सितंबर 2012 का है.

बैरिया सीओ उमेश कुमार यादव ने बताया कि संपूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना अंतर्गत ‘काम के बदले अनाज’ योजना के साल 2002-03 से 2005-06 के बीच गबन करने से लेकर, दस्तावेज उपलब्ध न कराने औरसबूत छुपाने के आरोप में दोकटी थाना में दो राजकीय नलकूप चालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.

इसके साथ साथ उन्होंने यह भी साफ़ कर दिया है कि इस मामले को लेकर बैरिया थाने में बैरिया खंड विकास अधिकारी के तरफ से जिलाधिकारी की संस्तुति के बाद 30 तत्कालीन सचिव ट्यूवबेल आपरेटरों के खिलाफ तहरीर प्राप्त हुई है. उन्होंने कहा है कि फिलहाल तफ्तीश चल रही है.

उन्होंने कहा है कि जल्द ही इन लोगों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की जाएगी और इसके बाद इस पूरे मामले की जांच होगी.फिलहाल इस मामले को लेकर पूरे जिले में हड’कंप मचा हुआ है. कहा यह भी जा रहा है कि मामला दर्ज करने के बाद जब इस मामले की जांच की जाएगी तो कई और परतें भी खुलेंगी और कई चपेट में आयेंगे.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago