Categories: बलिया

बलिया – स्वामी विवेकानंद प्रतिभा सम्मान समारोह में दिग्गजों का जमावड़ा, मेधावियों का हुआ सम्मान

बलिया। स्वामी विवेकानंद की जन्म जयंती अर्थात युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन गांधी इंटर कालेज में हुआ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का आगाज मंत्रोचार और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।

मुख्य अतिथि स्वतंत्र देव सिंह ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि गुलामी की बेड़ियों में जकड़े हुए जनमानस को सही मायनों में निजाद दिलाने का काम एक युवा ने ही किया था। जिसे आगे बढ़ाने का काम आप सभी के कंधों पर है। भारत भूमि की समृद्ध संस्कृति और परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए सबसे पहले जाति पात और छुआ-छूत जैसी कुरुतियों को छोड़ना होगा। दुनिया में भारत का कद बढ़ रहा है। आज का युग कौशल और ज्ञान का युग है। लिहाजा पढ़ाई के साथ हुनर मंद भी बनना होगा।

सूबे के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने युवाओं के प्रेरणा स्रोत रहे विवेकानंद से सीख लेने की सलाह दी। कहा कि प्रतिभा का सम्मान इस बात का प्रमाण है कि आप से देश, प्रदेश और समाज की अपेक्षाएं बढ़ गई है। विवेकानंद के बताए मार्ग पर चल कर ही देश व समाज का कल्याण किया जा सकता है। विशिष्ट अतिथि स्वामी आनंद स्वरूप महाराज ने कहा कि शिक्षा का अर्थ है चरित्र निर्माण है। स्वामी जी का यही सपना था कि देश के लोग चरित्रवान हों।

मेधावियों का सम्मान – बोर्ड परीक्षा में 90 फीसद से अधिक अंक अर्जित करने वाले क्षेत्र के सैकड़ों मेधावियों को सम्मानित किया गया। जिसमें ज्ञान कुंज एकेडमी बंशीबाजार, गंगोत्री देवी इंटर कालेज, गांधी इंटर कालेज व इनक्रेडिबल स्कूल के बच्चे शामिल रहे। इस दौरान अल्पना पांडेय, कुमारी आलबीन खातून, राजेश, पूजा, प्रजापति, समृद्धि, आकांक्षा शर्मा, रितु यादव, श्रवन कुमार, मेहराब अहमद, हर्षिता राय, रागिनी तिवारी , नमन सिंह, सुरभि यादव पवन गुप्ता, रेशम यादव, जाहन्वी गुप्ता आदि शामिल रहीं।

इस मौके पर पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी,पूर्व विधायक संजय यादव, जिला अध्यक्ष जय प्रकाश साहू, भाजपा नेता छट्ठू राम, ब्लॉक प्रमुख केशव चौधरी, प्रबंधक देवेंद्र सिंह, संजय राय, सत्येंद्र राजभर, संचालन विद्यासागर उपाध्याय व आभार प्रकट विद्यार्थी परिषद के पूर्व संगठन मंत्री आकाश तिवारी ने किया।

Ritu Shahu

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

5 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago