Categories: बलिया

बलिया: पूर्व जिपं सदस्य जलेश्वर सिंह हत्याकांड में 5 आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई

बलिया के बैरिया थाना क्षेत्र में पूर्व जिला पंचायत सदस्य और हिस्ट्रीशीटर बलवीर सिंह उर्फ जलेश्वर सिंह हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई हुई है। जिला प्रशासन ने 5 आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है।

पुलिस ने घटना में शामिल पांच आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन से अनुमोदन किया था। दो दिन पूर्व जिला प्रशासन ने पांचों आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट की तहत कार्रवाई करते हुए बैरिया थाने को मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया। जिन आरोपीयों पर कार्रवाई हुई है, उनमें वर्तमान जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधी सबल सिंह, हरि सिंह, राजनारयण पांडेय, सुनील सिंह व अभय कुमार शामिल हैं।

बता दें कि साल 2021 जुलाई में चिरईया मोड़ के समीप बुलेट सवार दो बदमाशों ने कार सवार जलेश्वर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक के भाई नितेश कुमार सिंह की तहरीर पर पुलिस ने हरि सिंह, हरीश पासवान, राजनारायण पांडेय व अमृतेश सिंह उर्फ सबल तथा दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया था।

घटना में शामिल एक लाख का इनामिया शूटर हरीश पासवान पर पूर्व छात्र नेता विदेशिया को मारने व पूर्व सांसद पर हमला का आरोप था। घटना के एक माह बाद एसटीएफ ने रसड़ा के पास निबू चट्टी के पास एनकाउंटर कर मार गिराया। इस मामले में दो आरोपी अभी जेल में निरुद्ध है। अन्य तीन जमानत पर बाहर है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago