Categories: बलिया

बलियाः पीएम आवास योजना में फर्जीवाड़ा, अपात्रों को दिया लाभ, तत्कालीन सचिव पर कार्रवाई

बलिया में प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। यहां अपात्रों को योजना का लाभ दिया गया। इसकी जांच चली तो कई पंचायतों में अनियमितता के मामले सामने आए। विकासखंड गड़वार के ग्राम पंचायत एकवारी, कला, भीखनपुर में तत्कालीन सचिव देवानंद गिरि द्वारा वित्तीय वर्ष 2020 21 एवं 2021-22 में प्रधनमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत कुल 27 अपात्र लाभार्थियों का चयन किया गया है।

जिला ग्राम्य विकास अभिकरण विभाग की जांच में यह तथ्य सामने आया है, जिसमें 20 लाभार्थियों को पहले ही आवास दिया जा चुका है, एक लाभार्थी ऐसा भी है, जिसके पास पहले से ही पक्का मकान है।

अब मामले में सचिव पर कार्रवाई के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी को पत्र लिखा गया था। इस पर डीपीआरओ यतेंद्र सिंह ने उक्त सचिव के तीन वार्षिक वेतन वृद्धि पर अग्रिम आदेश तक रोक लगाने की संस्तुति की है। पत्र में उन्होंने कहा कि अपात्र लाभार्थियों का चयन कर संबंधित ने 13.50 लाख का शासकीय धनराशि का दुरुपयोग किया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago