बलिया : माल्देपुर-कदम चौराहा तक बनेगा फोरलेन, कवायद तेज

बलिया में माल्देपुर से कदम चौराहा तक करीब चार किलोमीटर लंबे फोरलेन का निर्माण किया जाएगा। फोरलेन के निर्माण को लेकर लोक निर्माण विभाग कवायद में जुट गया है।

इस फोरलेन के निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह कार्य चरणवार होगा। करीब चार माह पहले राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय ने सांसद की पहल पर माल्देपुर से कदम चौराहा तक फोरलेन बनाने और दोनों तरफ आरसीसी ढक्कनयुक्त नाला बनाने के लिए 48.95 करोड़ की स्वीकृति दी।

बता दें कि एनएचएआई के जिम्मे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे का निर्माण भी हो रहा है। इसको लेकर एक ओर किसानों से जमीनों की रजिस्ट्री व टेंडर की प्रक्रिया जारी है। ऐसे में एनएचएआई ने माल्देपुर से कदम चौराहा तक फोरलेन निर्माण की जिम्मेदारी दो माह पहले ही लोक निर्माण विभाग को दे दी। लोक निर्माण की ओर से ही टेंडर की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। कार्य को चरण वार तरीके से कराया जाएगा। पहले चरण में यूटिलिटी शिफ्टिंग कार्य कराया जाएगा।इस मार्ग के बनना से माल्देपुर से लेकर कदम चौराहा तक होने वाले जाम से निजात मिल सकेगी। बलिया के लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता देवेंद्र वर्मा का कहना है कि माल्देपुर से लेकर कदम चौराहा तक फोरलेन निर्माण को लेकर टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही चरण वार तरीके से कार्य शुरु कराया जाएगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago