बलिया के माल्देपुर से कदम चौराहा तक 48.95 करोड़ की लागत से 4.445 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क का निर्माण होगा। इसको लेकर एनएचएआई की ओर से जल्द ही टेंडर होगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही सीमांकन भी शुरू होगा।
बता दें कि एनएच 31 पर माल्देपुर से लेकर कदम चौराहा तक हमेशा जाम की स्थिति रहती है। टू लेन सड़क होने से आए दिन जाम लगता है, जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है। ऐसे में राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय ने सांसद की पहल पर माल्देपुर से कदम चौराहा तक फोरलेन बनाने व दोनों तरफ आरसीसी ढक्कन युक्त नाला बनाने के लिए 48.95 करोड़ की स्वीकृति दी है।
इसके लिए अलग अलग चरणों में काम शुरु होगा। पहले चरण में यूटिलिटी शिफ्टिंग कार्य कराया जाएगा। आजमगढ़ एनएचएआई परियोजना निदेशक एसपी पाठक का कहना है कि बलिया में माल्देपुर से लेकर कदम चौराहा तक की एनएच 31 को फोरलेन बनाया जाएगा। इसकी स्वीकृति मिली है, जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद अन्य कार्य कराए जाएंगे।
जिले में करीब 90 किमी लंबी एनएच 31 सड़क है। अब नगर से गुजर रहे एनएच 31 के चौड़ीकरण कार्य होना तय हो गया है। जिससे लोगों को परेशानी से निजात मिलेगी।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…