बेल्थरारोड की 6 सड़कों का शिलान्यास, चेयरमैन बोले- नगर की हर सड़कों को रंगीन ईंट से बनाया जाएगा!

बिल्थरारोड  डेस्क : बेल्थरा रोड के चैयरमैन दिनेश कुमार गुप्त ने बुधवार को नगर में 49.3 लाख की लागत से बनने वाली कुल 6 सड़कों का शिलान्यास किया। नगरीय विकास अभिकरण (डूडा ) से स्वीकृत हुई  इन सड़कों में वार्ड न. 1 में एक ,वार्ड 2 में तीन, वार्ड न.3 में एक तथा वार्ड न.10 में 1 सड़के हैं।

इस मौके पर चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त  ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि मैं नगर के विकास के प्रति कटिबद्ध हूँ। नगर की हर गली की सड़कों को रंगीन ईट से  बनवाया जायेगा। नगर के विकास के लिए कोई कोर कसर नही छोडूंगा और नगवासियो के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने को तैयार हूँ।

शिलान्यास  के मौके पर पर ईओ बृजेश गुप्ता सभासद सूबेदार, सुनील कुमार, जायसवाल ,राममनोहर गांधी मिथिलेश ,असलम, मृत्युंजय अमित जायसवाल,छोटेलाल राजभर,विनोद जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- निलेश मद्धेशिया

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago