Categories: बलिया

बलिया – दिवाली से पहले खाद्य विभाग अलर्ट, दुकानों पर छापामार कार्रवाई कर लिये 8 सैंपल

बलिया में दिवाली के त्यौहार को लेकर खाद्य विभाग अलर्ट मोड पर नज़र आ रहा है। जहां खाद्य सामग्रियों में मिलावट की रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने बलिया शहर, हल्दी और बैरिया में छापेमारी की। इस दौरान 8 सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे।

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार राय के नेतृत्व में टीम ने सोमवार को छापेमारी कर बलिया शहर के भृगु आश्रम में स्थित एक किराने की दुकान से काजू, बेसन हल्दी में 3 दुकानों से गुलाब जामुन, खोआ, छेने की मिठाई और बैरिया से 3 दुकानों से टिकरी और पनीर के 3 सैंपल लिये। इस तरह कुल 8 सैंपल लिए। सभी सैंपलों को जांच के लिये भेज दिया गया।

इधर सहायक आयुक्त औषधि डॉ वेद प्रकाश मिश्र ने बताया कि दीपावली त्यौहार को देखते हुए छापेमार टीम का गठन किया गया है। यह टीम समय-समय पर अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर संदिग्ध खाद्य पदार्थ के नमूने संग्रहित करेगी। जिसे जांच के लिए भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी।

साथ ही उन्होंने कहा कि कोई भी खाद्य सामग्री खरीदने से पहले उसकी गुणवत्ता की परख अच्छी तरह से कर ले। वहीं छापेमारी टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र कुमार, ओम प्रकाश, संतोष कुमार, प्रेम कुमार यादव और सहायक दयाशंकर शामिल थे।

Ritu Shahu

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 day ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago