Categories: बलिया

बलियाः रसड़ा फायर स्टेशन पर तैनात फायरमैन की ड्यूटी के दौरान मौत

बलिया के रसड़ा फायर स्टेशन पर तैनात फायरमैन की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरु कर दी है। बताया जा रहा है कि 58 वर्षीय फायरमैन नगीना राम गाजीपुर निवासी थे।

वह गाजीपुर के शादियाबाद थाना क्षेत्र के बहदह गांव के निवासी थे। वह बलिया के रसड़ा फायर स्टेशन पर फायरमैन के पद पर तैनात थे। लंबे समय से वह किडनी खराब होने के कारण बीमार थे। शनिवार की रात में करीब साढ़े दस बजे उनकी तबीयत बिगड़ गई। वहां के साथी पुलिसकर्मी उन्हें तुरंत स्थानीय सीएचसी ले गए।

जहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं उनके निधन से परिवार में शोक की लहर है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

1 day ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 week ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago