बलिया के रसड़ा फायर स्टेशन पर तैनात फायरमैन की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरु कर दी है। बताया जा रहा है कि 58 वर्षीय फायरमैन नगीना राम गाजीपुर निवासी थे।
वह गाजीपुर के शादियाबाद थाना क्षेत्र के बहदह गांव के निवासी थे। वह बलिया के रसड़ा फायर स्टेशन पर फायरमैन के पद पर तैनात थे। लंबे समय से वह किडनी खराब होने के कारण बीमार थे। शनिवार की रात में करीब साढ़े दस बजे उनकी तबीयत बिगड़ गई। वहां के साथी पुलिसकर्मी उन्हें तुरंत स्थानीय सीएचसी ले गए।
जहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं उनके निधन से परिवार में शोक की लहर है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…