Categories: बलिया

बलिया- हाईटेंशन तार की चिंगारी से फैली आग, किसानों की 25 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक

बलिया। गर्मी बढ़ने के साथ ही आगजनी की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। रसड़ा कोतवाली के दलई तिवारीपुर गांव में 33 हजार हाईटेंशन तार से निकली चिंगारी से आग लग गई, जिससे 6 से ज्यादा किसानों की 25 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर खाक हो गई। ग्रामीणों और फायर बिग्रेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
बताया जा रहा है कि हाईटेंशन तार से निकली चिंगारी ने पलभर में विकराल रूप धारण कर लिया। जिससे अशोक तिवारी, कमलाकांत तिवारी, दीनानाथ तिवारी, पुरूषोत्तम तिवारी, ब्रदीनाथ तिवारी सहित अन्य किसानों की गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। खेतों में धू-धूकर जल रही फसलों को देख ग्रामीण आग बुझाने में लगे लेकिन पछुआ हवा से आग विकराल हो गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड सहित प्रभारी निरीक्षक हिमेंद्र सिंह भी दल-बल के साथ पहुंच गए।

इसके बाद गेहूं की खड़ी फसल को सर्किल में ट्रैक्टर से जुताई कर आग को अलग किया गया। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक आग ने करीब 25 बीघा फसल को जलाकर राख कर दिया।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago