बलिया – मिलावटी खाद्य पदार्थ का सामान बेचने पर लगा 12.83 लाख का जुर्माना!

बलिया।  मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने व बिना पंजीकरण कराए कारोबार करने के आरोप में कई दुकानदार फंस गए हैं। एडीएम ने 12.83 लाख रुपये का जुर्माना लगाते हुए वसूली के आदेश दिए हैं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने अलग-अलग दुकानों पर छापेमारी करके खाद्य पदार्थ के नमूने लिए थे।

बता दें कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय स्टीयरिंग कमेटी की बैठक अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। एडीएम श्री सिंह ने कहा कि यह सुनिश्चित कराया जाए कि खुले में खाद्य पदार्थ नहीं बिके। इसके लिये प्रचार-प्रसार कराया जाए। विद्यालयों के आसपास बेचे जाने वाले खाद्य पदार्थों पर भी कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए।

विभागीय कार्यों की जानकारी देते हुए सहायक आयुक्त औषधि द्वितीय डॉ वेद प्रकाश मिश्र ने बताया कि 29 सितम्बर तक 141 खाद्य पदार्थ के नमूनों की जांच रिपोर्ट आ चुकी है। इसमें 37 नमूने अधोमानक, 7 नमूने असुरक्षित, 25 की रिपोर्ट मिथ्याछाप/नियमों का उल्लंघन व 69 नमूने मानक के अनुरूप नहीं पाए गए हैं। निर्णीत वाद में एओ कोर्ट से 68 मामले निस्तारित हुए हुए है, जिसमे 10 लाख 38 हजार रुपये का अर्थदण्ड एओ कोर्ट से अलग-अलग दुकानों पर लगाया गया है।

इसी तरह दूध पर 31 अगस्त तक प्रर्वतन कार्यवाही में 49 नमूनों की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जिसमें 22 की जांच रिपोर्ट अधोमानक व 22 नमूनों की जांच रिपोर्ट मानक के अनुरूप नहीं पाए गए हैं। श्री मिश्र ने बताया कि दूध के मामलों में एओ कोर्ट से 16 मामले निर्णित किये गये है और 2 लाख 45 हजार रुपये के अर्थदण्ड लगाया गया है।

बैठक में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीके राय, जिला पंचायत राज अधिकारी, उप दुग्ध विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, मंडी सचिव मंडी परिषद सदर, बाट एवं माप अधिकारी, बलिया केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष आनन्द सिंह, रेड क्रॉस सोसाइटी से शैलेंद्र पाण्डेय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रेम यादव, नरेंद्र कुमार, संतोष कुमार, रवि शंकर पांडे आदि उपस्थित थे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago