Categories: बलिया

बलिया- सभी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों का हुआ अंतिम प्रकाशन

बलिया। निकाय चुनाव से पहले जिले में विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन किया जा रहा है। जहां एक जनवरी 2023 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का अन्तिम प्रकाशन 5 जनवरी को किया गया।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया है कि जनपद की सभी 7 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों 357-बेल्थरारोड (अ.जा.), 358-रसड़ा, 359-सिकन्दरपुर,360-फेफना,
361- बलिया नगर, 362-बांसडीह तथा 363-बैरिया के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों ने फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन किया।

साथ ही बताया कि एक जनवरी 2023 के आधार पर सर्विस मतदाताओं की निर्वाचक नामावलियों के अन्तिम भाग की तैयारी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण से सम्बन्धित जारी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रिकॉर्ड ऑफिसर/कमांडिंग ऑफिसर/एथराइज से मिले ऑनलाइन फार्म- 2, 2ए, 3 का निस्तारण करते हुये सर्विस मतदाता सूची का अन्तिम प्रकाशन 05 जनवरी को कर दिया गया है।
Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 day ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago