Categories: बलिया

बलिया: पिकअप को ओवरटेक के दौरान पास न देने पर 2 पक्षों में हुई मारपीट

बलिया के राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिकअप को ओवर टेक करने के दौरान पास न देने पर मारपीट की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, रविवार को सुबह ओएनजीसी कंपनी में काम करने के लिए मजदूर पिक अप से बलिया जा रहें थे। मजदूरों से भरी पिकअप जैसे ही राष्ट्रीय राजमार्ग पर पर फेफना कस्बे में पहुंची, तभी पीछे से आ रहे बाइक सवार से ओवर टेक करने को लेकर तकरार हो गई।

इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इसमें 30 वर्षीय अरुणेश, 31 वर्षीय आलोक, 22 वर्षीय राममीलन, 22 वर्षीय भीम पूर जिला फत्तेपूर गंभीर रूप से घायल हो गए। सुचना पर पुलिस पहुंचने से पहले ही आरोपी बाइक छोड़कर फरार हो गए।

घायल साथी को लेकर आक्रोशित सैकड़ों मजदूर पिक अप सहित थाने पहुंच गए। रमेश भाई निवासी फत्तेपूर की तहरीर पर बाइक को कब्जे में लेकर दोनों अज्ञात बाइक सवार युवकों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल दोनों बाइक सवार युवक पुलिस की पकड़ से दूर हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago