Categories: बलिया

बलियाः 251 करोड़ की लागत से जिले भर में लगाई जाएगी फाइबर केबल

बलिया में बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए प्रशासन के द्वारा लगातार काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में अब 251 करोड़ की लागत ऑप्टिकल फाइबर केबल लगाई जाएगी।

सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने बैरिया में इस परियोजना का भूमिपूजन किया। इस योजना के तहत 3291 किलोमीटर एलटी लाइन, 609 किलोमीटर 11000 वोल्ट की लाइन तथा 149 किलोमीटर 33000 वोल्ट की लाइन को ऑप्टिकल केबल से खींचा जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया। परियोजना की आधारशिला रखी। कहा कि इस योजना के तहत पहले रेलवे स्टेशनों, बस स्टेशनों, बाजारों व सीमावर्ती गांवों तथा उपासना स्थलों पर आप्टिकल फाइबर केबिल लगाए जाएंगे। इसके बाद पूरे जनपद में ऑप्टिकल फाइबर केबल से विद्युत लाइन खींची जाएगी।

उन्होंने कहा कि कार्य करने वाले कर्मियों तथा अधिकारियों के साथ मानवीय दृष्टिकोण अपनाएं। उन्होंने कहा कि बलिया में 24 घंटे बिजली उपलब्ध रहे, इसके लिए हमारा केंद्रीय नेतृत्व व प्रदेश नेतृत्व गंभीर है। अधीक्षण अभियंता वकार अहमद ने बताया कि सांसद की पहल से यह कार्य बलिया में संभव हुआ है। 231 करोड रुपए सरकार ने स्वीकृत कर दिए हैं। 20 करोड़ सांसद ने और दिलवाने का आश्वासन दिया है। यह कार्य योजना दिसंबर 2024 तक पूरा हो जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान अधिशासी अभियंता आरके सिंह, एके गौतम, एसडीओ संतोष चौधरी, अवर अभियंता विनोद भारद्वाज, संजय पाल, एसएसओ अरविंद सिंह तथा दिनेश सिंह ने विचार रखे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago