बलिया- महिला हेड मास्टर ने BSA पर लगाया आरोप, कहा- भ्रष्ट शिक्षक के इशारे पर मुझे अपमानित किया

बलिया डेस्क : कंपोज़िट कन्या प्राथमिक विद्यालय की एक महिला हेड मास्टर ने ज़िला बेसिक शिक्षा अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला हेड मास्टर का कहना है कि बेसिक शिक्षा अधिकारी उन्हें शिक्षक नेता के इशारे पर प्रताड़ित कर रहे हैं। आरोप लगाने वाली महिला हेड मास्टर का नाम शीला सिंह है। दरअसल, विद्यालय के पूर्व हेड मास्टर हरे राम सिंह ने शीला पर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए उच्च न्यायालय में एक वाद दाखिल किया है।

शीला का कहना है कि ये वाद शिक्षक ने उन्हें प्रताड़ित करने के उद्देश्य से दाखिल किया है। शिक्षक पर आरोप लगाते हुए शीला ने कहा कि हरे राम सिंह का मुख्य कार्य नेतागिरी करना है और अधिकारियों की सांठ-गांठ से अध्यापकों को प्रताड़ित कराके दलाली खाना है। शीला ने शिक्षक पर सरकारी पैसों का गबन करने का भी आरोप लगाया।

महिला हेड मास्टर ने कहा कि ऐसे भ्रष्ट शिक्षक ने मेरे ऊपर अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं और इन्हीं आरोपों की बुनियाद पर बेसिक शिक्षक अधिकारी ने बिना जांच के ही मुझे दोषी ठहरा दिया और मुझसे बदसलूकी की। उन्होंने कहा कि शिक्षक के इशारे पर मेरे ख़िलाफ़ अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया। जिससे मुझे मानसिक तकलीफ़ हुई है।

शीला ने कहा कि उन्होंने हमेशा ईमानदारी से कार्य किया है। इसके बावजूद उन्हें अपमानित किया गया। उन्होंने कहा कि इन तीन सालों में मैंने ग्रांट से दो लाख रुपए कमाए हैं, अगर मेरे ख़िलाफ़ लगाए गए अनियमितताओं के आरोप सही पाए जाते हैं तो मैं चेक काटकर दे रही हूं, इससे रिकवरी करा ली जाए।

उन्होंने आगे कहा कि अगर मेरे ख़िलाफ़ लगाए गए अनियमितताओं के आरोप ग़लत पाए जाते हैं तो मानहानि के साथ मेरा पैसे वापस करा दिया जाए। साथ ही सरकारी पैसों का गबन करने वाले शिक्षक के ख़िलाफ़ मुकदमा दर्ज कराते हुए रिकवरी की कार्रवाई की जाए।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago