Categories: बलिया

बलियाः पिता ने नहीं दिए पैसे, तो बेटे ने कीटनाशक पी कर दे दी जान

बलिया के नगरा थाना क्षेत्र के खरूआंव गांव में 22 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। इधर युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के मुताबिक खरूआंव गांव निवासी 22 वर्षीय राजा राजभर ने बुधवार सुबह करीब 11 बजे बैगन पर छीड़काव करने वाली कीटनाशक दवा पी ली। हालत बिगड़ने पर परिजन स्थानीय सीएचसी पर लेकर पहुंचे। बताया जाता है कि राजा राजभर के पिता होरी राजभर ने करीब पंद्रह दिन पहले अपना बारह मंडा खेत गांव के ही किसी व्यक्ति को बेचकर रूपए बैंक में जमा कर दिया है। राजा अपने माता व पिता से जमीन बिक्री का पैसा मांग रहा था। इसके लिए कई दिनों से घर में से विवाद कर रहा था।

इसके अलावा राजा ने पहले पिता से बाइक खरीदने के लिए पैसे मांगे, बाइक खरीदी लेकिन फिर भी रुपयों की मांग कर रहा था। घटना वाले दिन उसने माता पिता से विवाद किया और गुस्से में कीटनाशक पी लिया। जिससे उसकी मौत हो गई।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago