Categories: बलिया

बलियाः तुर्तीपार-भागलपुर बांध पर वाहनों के आवागमन को मिली छूट निरस्त, आदेश जारी

बलिया और देवरिया जनपद को घाघरा नदी पर जोड़ने वाले तुर्तीपार-भागलपुर सेतु पर 19 अक्टूबर से वाहनों के आवागमन पर मिली छूट को निरस्त कर दिया गया है। यानि कि अभी सेतु पर वाहनों का आवागमन नहीं हो पाएगा।

बता दें कि  17 व 18 अक्टूबर तथा 20 व 21 अक्टूबर को घाघरा नदी पर बने सेतु के मरम्मत कार्य हेतु राज्य सेतु निगम देवरिया की ओर से पत्र जारी किया गया था, लेकिन मरम्मत कार्य की आवश्यकता को देखते हुए 19 अक्टूबर को वाहनों के आवागमन के लिए मिली छूट राज्य सेतु निगम देवरिया की तरफ से निरस्त कर दी गई है।

इस आशय का पत्र राज्य सेतु निगम देवरिया के उप परियोजना प्रबंधक एसपी सिंह ने थानाध्यक्ष मईल तथा उभांव को भी भेज दिया है। फिलहाल केवल बाइक चालकों को आने-जाने की छूट रहेगी। सुरक्षा की दृष्टि से राज्य सेतु निगम देवरिया ने सेतु के दोनों तरफ लोहे की एंगल से पूरी तरह सेतु को पैक कर दिया है, जिससे प्रतिबंधित वाहन प्रवेश न कर सके।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

3 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago