Categories: बलिया

बलिया: खाद्यान्न घोटाले के मामले में EOW की कार्रवाई, 2 कोटेदार गिरफ्तार

बलिया के खाद्यान्न घोटाले के मामले में आर्थिक अपराध शाखा (EOW) द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में टीम ने 2 और कोटेदारों को गिरफ्तार किया है। इन अभियुक्तों को विशेष न्यायालय भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम वाराणसी में पेश किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, साल 2002 और 2005 के मध्य केंद्र सरकार की ओर से चलाई गई सम्पूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना के तहत ग्रामीण परिवारों को रोजगार देकर खाद्यान्न और नगद धनराशि का भुगतान किया जाना था, लेकिन इसका लाभ असल लाभार्थियों को नहीं मिल पाया था और इस योजना में बड़ी धोखाधड़ी सामने आई थी। इसके बाद मामले की जांच ईओडब्ल्यू वाराणसी को सौंप दी गई थी। इसके बाद से ही टीम द्वारा लगातार जांच की जा रही है। अब तक टीम कई लोगों पर शिकंजा कस चुकी है।

आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन वाराणसी के निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा के नेतृत्व में गठित टीम सुखपुरा पहुंची। जहां चौराहे के पास से कोटेदार प्रेमचंद गुप्ता पुत्र शिवशंकर प्रसाद निवासी सुखपुरा बाजार और अमरदेव राम पुत्र श्रीराम गोंड निवासी ग्राम सूर्यपुरा को गिरफ्तार किया। दोनों तत्कालीन और वर्तमान कोटेदार हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों को विशेष न्यायालय भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम वाराणसी में पेश करने के लिए टीम अपने साथ वाराणसी लेती गई। टीम में निरीक्षक रविंद्र प्रताप यादव, छेदी सिंह, हेमंत सिंह और विनोद यादव शामिल थे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago