ईओ मणिमंजरी को अब तक नहीं मिला इंसाफ, कल आरोपितों की अग्रिम जमानत पर सुनवाई

बलिया डेस्क : ईओ मणिमंजरी राय मामले को अब तीन महीने से ज्यादा का वक़्त बीत चुका है लेकिन अब भी इनके आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. इस मामले में मुख्य आरोपी भाजपा नेता और चेयरमैन भीम गुप्ता समेत कंप्यूटर आपरेटर, नगर पंचायत सिकंदरपुर के

ईओ संजय राव ने हाई कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया है और गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम ज़मानत की अर्जी दी थी, जिस पर काल यानी की आज 15 अक्टूबर को सुनवाई होनी है. आपको बता दें कि इस केस में टैक्स लिपिक विनोद सिंह भी आरोपी हैं लेकिन पहली ही सुनवाई में हाई कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाने के लिए स्टे दे दिया था.

विज्ञापन

वहीँ कल बाकियों की अर्जी पर सुनवाई होना है. इस मामले में अभी तक महज़ ईओ मणिमंजरी के ड्राइवर चंदन कुमार की गिरफ़्तारी हुई है और बाकि सभी आरोपी फरार हैं. दरअसल इस मामले को लेकर पुलिस पर भी तमाम तरह के सवाल उठ रहे हैं और उस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लग रहा है.

याद रहे कि ईओ मणिमंजरी राय का श’व उनके शहर के आवास पर छ जुलाई को लटकता हुआ मिला था. मौके से पुलिस को सुसा’इड नोट भी मिला था. बाद में मणिमंजरी राय के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मु’कद’मा द’र्ज किया. यह मामला सोशल मीडिया पर भी छाया रहा और देश भर से मणिमंजरी राय को इंसाफ दिलाने की आवाज़ उठी और कई कैम्पेन भी चलाये गए.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago