बलिया- नाला निर्माण को लेकर इंजीनियर का अल्टीमेटम, 10 जून तक काम न होने पर बढ़ेगी ठेकेदार की मुश्किलें

बलिया। बारिश में जल जमाव की समस्या से निपटने की तैयारी शुरू कर दी है। ऐसे में 5 करोड़ की लागत से नाले का निर्माण किया जा रहा हे। निर्माण को लेकर नगर पालिका परिषद काफी गंभीर है। जल्द निर्माण कराने को लेकर ठेकेदार को अल्टीमेटम दिया गया है। एक्जीक्यूटिव इंजीनियर ने 10 जून तक का अल्टीमेटम दिया है। 10 जून तक निर्माण न होने पर कार्रवाई के साथ ही पेनल्टी इम्पोज़ करने की चेतावनी भी दी है।

बता दें बारिश के मौसम में चारों तरफ जल जमाव होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। जिससे निजात दिलाने के लिए नगर पालिका परिषद बलिया नाले का निर्माण करवा रहा है। नाला एनसीसी तिराहा से लेकर कुंवर सिंह चौराहा पार करते हुए बनाया जा रहा है। जिसकी कुल लंबाई 1100 मीटर है। नाले की कुल लागत 5 करोड़ 13 लाख रुपए है जिसमें से ढाई करोड़ रुपए मिल चुके हैं और 77% कार्य पूरा हो चुका है। इसमें केवल 248 मीटर अभी बाकी है।

EE का अल्टीमेटम- एक्जीक्यूटिव इंजीनियर ने कहा कि नाले का निर्माण नियत समय पर न होने का कारण यह भी है कि रास्ते में पोल थे, ट्रांसफॉर्मर थे अगर ये न होते तो इस नाले को 3 महीने में बनाकर तैयार कर देते उन बाधाओं के कारण ही यह नाला थोड़ा लेट बन रहा है इस बात को मैं स्वीकार करता हूं। उन्होंने आगे कहा कि अब 10 जून तक किसी भी हालत में निर्माण होना है अगर ऐसा नहीं हुआ तो ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करेंगे और उनके बांड के ऊपर पेनल्टी इम्पोज़ करेंगे।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago