Categories: बलिया

बलियाः बिलिंग कंपनी की लापरवाही से बिजली विभाग को करोड़ों का नुकसान, 2 पर केस दर्ज

बलिया का बिजली विभाग लाखों के घाटे में चल रहा है। बिल वितरण में लापरवाही के चलते विभाग को राजस्व का काफी नुकसान हुआ है। अब इस मामले में बिलिंग कंपनी के सीएमडी समेत दो पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

बता दें कि करीब एक माह पहले बिजली वितरण खंडों के अधिशाषी अभियंता ने बिलिंग एजेंसी को प्रतिमाह 6 करोड़ से अधिक राजस्व का दोषी मानते हुए संस्था के अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की थी। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

बता दें कि वाराणसी के निदेशक को बलिया की स्थिति से अवगत कराते हुए पत्र भेजा गया था। जिसके बाद मुख्यालय के द्वारा सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसके आधार पर अधीक्षण अभियंता की ओर से सभी वितरण खंडों को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।इस दौरान जांच में सामने आया कि जांच में सामने आया कि विद्युत वितरण खंड द्वितीय में हर महीने बिलिंग एजेंसी की लापरवाही से लगभग 19371960 रुपये राजस्व की क्षति हो रही है। इसी तरह विद्युत वितरण खंड तृतीय बांसडीह में हर महीने 1,56,03020, विद्युत वितरण खंड प्रथम में हर महीने 7, 78,9200 व विद्युत वितरण खंड चतुर्थ बैरिया में हर महीने 1,73,4 8025 राजस्व की क्षति हो रही है।

वहीं बिलिंग कंपनी की लापरवाही से लोग भी परेशान थे। इस मामले में अधिशासी अभियंताओं ने मेसर्स क्वेस कार्य कारपोरेशन लिमिटेड के सीएमडी समेत सात लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी। अब डीएम के निर्देश पर मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी हैनगर कोतवाली कोतवाल राजीव सिंह का कहना है कि इस लापरवाही के चलते उपभोक्ताओं का टर्नअप भी काफी कम है। इस लापरवाही के कारण अविद्युत विभाग के चार अधिशासी अभियंताओं की ओर से तहरीर दी गई थी। इस मामले में सीएमडी समेत दो पर केस दर्ज किया गया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago