बलिया का बिजली विभाग लाखों के घाटे में चल रहा है। बिल वितरण में लापरवाही के चलते विभाग को राजस्व का काफी नुकसान हुआ है। अब इस मामले में बिलिंग कंपनी के सीएमडी समेत दो पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
बता दें कि करीब एक माह पहले बिजली वितरण खंडों के अधिशाषी अभियंता ने बिलिंग एजेंसी को प्रतिमाह 6 करोड़ से अधिक राजस्व का दोषी मानते हुए संस्था के अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की थी। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
बता दें कि वाराणसी के निदेशक को बलिया की स्थिति से अवगत कराते हुए पत्र भेजा गया था। जिसके बाद मुख्यालय के द्वारा सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसके आधार पर अधीक्षण अभियंता की ओर से सभी वितरण खंडों को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
वहीं बिलिंग कंपनी की लापरवाही से लोग भी परेशान थे। इस मामले में अधिशासी अभियंताओं ने मेसर्स क्वेस कार्य कारपोरेशन लिमिटेड के सीएमडी समेत सात लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी। अब डीएम के निर्देश पर मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है
बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…