Categories: बलिया

बलिया – विद्युत उपभोक्ता पहचान एवं समाधान पखवाड़ा, 15 फरवरी तक केवाईसी करने के निर्देश

बलिया में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निदेशक (वाणिज्य) ई. राजेन्द्र प्रसाद ने ‘विद्युत उपभोक्ता पचहान एवं समाधान पखवाड़े की समीक्षा की। बता दें ऊर्जा मंत्री के निर्देश पर एक फरवरी से 15 फरवरी तक यह अभियान चलाया जा रहा है।

राजेन्द्र प्रसाद ने सिविल लाइन, विशुनीपुर, रतसड़, फेफना विद्युत उपकेन्द्रों पर अधीक्षण अभियन्ता, विद्युत वितरण मण्डल ई वकार अहमद के साथ औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में विद्युत उपभोक्ताओं का केवाईसी, नेवर पेड बकायेदार विद्युत उपभोक्ताओं का विद्युत विच्छेदन, आईडीएफ, आरडीएफ, जंक डाटा इत्यादि बिन्दुओं की समीक्षा की।

साथ ही निर्देशित किया कि 15 फरवरी तक उपकेन्द्र सम्बन्धित सभी उपभोक्ताओं का केवाईसी सुनिश्चित करें, ताकि उपभोक्ताओं को समय से विद्युत बिल की सूचना और समय-समय पर अन्य योजनाओं की सूचना मिल सके।विद्युत उपकेन्द्रों पर अभिलेखों के रख-रखाव और कमियों को सुधारने के भी सख्त निर्देश दिए।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago