Categories: बलिया

बलिया- चुनावी रंजिश को लेकेर मारपीट, इलाज के दौरान एक की मौत

बलिया। बलिया के खेजुरी थाना क्षेत्र के बहेलिया गांव में सोमवार देर रात चुनावी रंजिश में दो पक्ष आमने-सामने आ गए  जिसमें एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई । एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
बताया जा रहा है कि दो पक्षों में चुनावी खुन्नस चल रहा था। सोमवार की देर शाम मिट्टी डालने को लेकर दोनों पक्ष में मारपीट हो गयी। इसमें एक पक्ष के चार लोग घायल हो गये, जिसमें दो लोग गंभीर थे। घायलों में रामजन्म यादव (75) की मत्यु उपचार के दौरान हो गयी।
इसकी जानकारी होते ही कई थानों की फोर्स गांव में पहुंच गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। एएसपी संजय कुमार ने बताया कि मामले में नामजद मुकदमा दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago