Categories: बैरिया

बलिया – कोविड का टीका लगने के बाद बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ी, लोगों का हंगामा

बलिया : कोरोना का टीका लगवाने के बाद जिले के हल्दी थाना क्षेत्र के बलिहार गांव के रहने वाले एक वृद्ध की तबियत खराब हो गई। मंगलवार की सुबह तबीयत अधिक बिगड़ने पर परिजन न्यू पीएचसी गंगापुर ले गए। वहां चिकित्सकों के अभाव में परिजनों को घंटो परेशान होना पड़ा। जब इसकी जानकारी गांव के अन्य लोगों को हुई तो उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। इसकी सूचना मिलने के बाद सीएमओ ने सोनवानी सीएचसी के चिकित्सक को मौके पर भेजा, तब जाकर तीन घंटे बाद वृद्ध का इलाज हो सका।

आपको बता दे कि बलिहार गांव निवासी 60 वर्षीय युधिष्ठिर मिश्रा ने सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गंगापुर पर कोरोना का टीका लगवाया था। टीका लगने के बाद से ही उनकी स्थिति बिगड़ने लगी। मंगलवार की सुबह ज्यादा तबीयत बिगड़ने पर परिजन न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गंगापुर ले गए, जहां चिकित्सक पहुंचे ही नहीं थे। जब काफी देर हो गई तो परिजनों और गांव के अन्य लोगों ने हंगामा शुरू किया। तभी वहां समाजसेवी अंगद मिश्रा पहुंचे। उन्होंने मामले की जानकारी सीएमओ को दी।

सीएमओ के निर्देश पर तीन घंटे बाद पहुंचे सीएचसी सोनवानी के चिकित्सक एम अहमद ने पीड़ित का उपचार किया। गांव के लोगों ने न्यू पीएचसी गंगापुर पर चिकित्सक न होने और साफ सफाई नहीं रहने को लेकर हंगामा भी मचाया। गांव वालों ने आरोप लगाया कि जब पीड़ित को न्यू पीएचसी गंगापुर पर ले जाया गया, तो वहां मौजूद वार्ड ब्वॉय ने कहा कि यहां कोई चिकित्सक नहीं है जिला मुख्यालय ले जाइए।

गांव के निवासी हनुमंत मिश्रा ने बताया कि जब लोगों ने हंगामा किया और अस्पताल के हाजिरी रजिस्टर पर डॉक्टर को अनुपस्थित करना चाहा तो अस्पताल के एक कर्मचारी ने उनके हाथ से रजिस्टर छीन लिया। चिकित्सक एम अहमद ने बताया कि युधिष्ठिर मिश्रा को कोरोना का टीका लगाया गया था। इसके बाद उन्हें बुखार आया था। उनका इलाज किया गया है। गौरतलब है कि अनुपस्थित फार्मासिस्ट विनोद कुमार का वेतन रोकने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है और कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है।

सतीश

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 day ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 day ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 day ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 day ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 day ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

1 day ago