Categories: बलिया

बलिया DPRO ने सफाईकर्मी को किया निलंबित, एडीओ पंचायत से मांगा स्पष्टीकरण

बलिया में सफाई व्यवस्था फेल होती नजर आ रही है। शहरों, कस्बों और गांव की गलियों में गंदगी पसरी है। सफाईकर्मी अपना काम ठीक से नहीं कर रहे हैं। खासतौर पर ग्रामीण इलाकों में हालात ज्यादा खराब हैं। ऐसे में स्वच्छता कार्य में लापरवाही बरतने पर डीपीआरओ ने कार्यवाही तेज कर दी है।

खासकर सफाई कर्मचारियों पर नकेल कसी जा रही है। सोमवार को डीपीआरओ ने मुरली छपरा ब्लॉक में तैनात सफाईकर्मी को निलंबित कर दिया और गलत तरीके से सफाईकर्मी का पेरोल भेजने पर एडीओ पंचायत सोहांव से स्पष्टीकरण मांगा है।

बता दें कि डीपीआरओ ने मुरली छपरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत खवासपुर का निरीक्षण किया था। इस दौरान पंचायत में काफी ज्यादा गंदगी मिली। रास्ते और नाली में कूड़े का ढ़ेर लगा हुआ था। ग्रामीणों से बातचीत में पता चला कि गांव में तैनात सफाईकर्मी विमलेश कुमार के द्वारा सफाई कार्य नहीं किया जाता। ऐसे में DPRO ने विमलेश कुमार को सस्पेंड कर सहायक विकास अधिकारी पंचायत बैरिया से संबद्ध कर दिया है।
इधर सोहांव ब्लॉक के सहायक विकास अधिकारी पंचायत को पत्र भेजकर बताया है कि ब्लॉक के ग्राम पंचायत अमांव में तैनात सफाईकर्मी कमला यादव के द्वारा सफाई कार्य में लापरवाही बरती जाती है। इसलिए ग्राम प्रधान ने उनके पेरोल पर साइन नहीं किए, लेकिन आपके द्वारा कार्यालय में सफाई कर्मचारियों का मई एवं जून का पेरोल उपलब्ध कराया गया है। उसमें अमांव में तैनात कमला यादव का भी नाम है। इससे साफ हो रहा है कि मिलीभगत कर पेरोल जिला मुख्यालय भेजी जा रही है। इस मामले में डीपीआरओ ने सहायक विकास अधिकारी से तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है।
Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago