बलिया – सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना संक्रमण की जाँच से कन्नी काट रहे डॉक्टर

बलिया डेस्क– कहने को तो ये पूर्व प्रधानमन्त्री जी का जिला है, वर्तमान में बलिया से 1 लोकसभा सदस्य, 1 राज्यसभा सदस्य, 2 मन्त्री व तीसरी मन्त्री सरोजिनी नगर लखनऊ से विधायक हैं, आधा दर्जन सत्ताधारी विधायकों से सुसज्जित बलिया स्वास्थ्य सेवाओं में फिसड्डी है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति अत्यन्त बदहाल है, मरीज़ों के लिए न तो मानवीय संवेदनाएं है ना ही कोई सुविधा,साधारण दवाएं भी यहाँ उपलब्ध नहीं है।


प्रत्येक डॉक्टर की दवा की दुकानें और पैथालॉजी सेट हैं, भेड़-बकरियों जैसी स्थितियों से जूझ रहे रोगियों की स्थितियाँ विकट हैं। वर्तमान में शहरों से पलायन कर लौटे बलियावासी #कोरोना की आशंका के कारण यहाँ जाँच कराने पहुँच रहे हैं किन्तु यहाँ जाँच कक्ष में बैठे डॉक्टर बग़ैर कोई जाँच किए दूर से ही मरीज को टाटा बाय बाय कर दे रहे है बलिया के जनप्रतिनिधियों द्वारा करोड़ों कि राशि जिले के स्वास्थ्य विभाग को मिली है परन्तु उस राशि का उपयोग कहा हो रहा है समझ नहीं आ रहा है

डॉक्टरों का कुछ ऐसा बर्ताव है मरीज़ों के साथ-

‘4-5 दिन घर पर आराम करो सब ठीक हो जाएगा।’
‘अरे तुम तो नौजवान हो, तुम्हारा कोरोना भला क्या बिगाड़ लेगा’
‘खोपड़ी पर क्यों खड़े हो, कोई जाँच-वांच नहीं होगी’
‘ज़्यादा बहस मत करो, जाओ बाहर टोलफ्री नम्बर पर जिससे शिकायत करना हो कर दो’

जहाँ पूरी दुनिया के डॉक्टर भगवान बनकर लोगों की मदद में दिन रात जुटे हैं ऐसे में बलिया हॉस्पिटल की स्थिति बदतर और बदहाल है जिसकी खोज-खबर लेने वाला कोई नहीं है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago