बलिया- सीएचसी बांसडीह में डॉक्टर नदारद, सफाईकर्मी कर रहे इलाज, जांच के निर्देश जारी

बलिया। एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग में लापरवाही और मनमानी की बानगी देखने को मिली है। सीएचसी बांसडीह में हादसे में घायलों को उचित इलाज नहीं मिला। डॉक्टर्स नदारद होने पर सफाईकर्मी ने घायलों का इलाज किया। हालांकि मामला उजागर होने के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जांच के लिए निर्देशित कर दिया गया है। प्रथम दृष्टया जो डॉक्टर अनुपस्थित है उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं विधायक केतकी सिंह ने भी अस्पताल का निरीक्षण किया है।

दरअसल बांसडीह कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मनियर मुख्य मार्ग पर स्थित सत पोखर के पास सड़क हादसे में 6 लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पर लाया गया, लेकिन CHC में डॉक्टर नदारद दिखे। डॉक्टर न होने के कारण रिटायर्ड सफाईकर्मी ने घायलों का इलाज किया। यहां तक टांके भी लगाए। इस दौरान घायलों को फर्श पर लिटाया गया। सीएचसी बांसडीह में इस तरह की लापरवाही से गुस्साए परिजनों ने जमकर हंगामा किया।

जांच के निर्देश जारी- लापरवाही का मामला उजागर होने पर जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया। और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जांच के लिए निर्देशित कर दिया है। बताया जा रहा है कि प्रथम दृष्टया जो डॉक्टर अनुपस्थित थे उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

विधायक ने किया CHC का निरीक्षण- वहीं बांसडीह विधानसभा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अव्यवस्था की सूचना मिलने के बाद विधायक केतकी सिंह ने अस्पताल की निरीक्षण किया। साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलिया और चिकित्सा अधीक्षक बांसडीह से व्यवस्था को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक के निर्देशानुसार चलाने के लिए निर्देशित की।

 

Ritu Shahu

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

3 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago