कार्तिक पूर्णिमा स्नान की तैयारी अभी से शुरू हो जाए: डीएम बलिया

बलिया: ऐतिहासिक कार्तिक पूर्णिमा स्नान (8 नवम्बर) की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल अभी से गंभीर हो गई हैं। उन्होंने सोमवार को श्रीरामपुर घाट का निरीक्षण कर कार्तिक पूर्णिमा की तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं को निर्देश दिया कि जहां सड़क जर्जर हो गई है वहां सड़क का निर्माण करा दिया जाए, ताकि लोगों का आवागमन सुगम हो सके। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सत्यप्रकाश सिंह को निर्देश दिया कि घाट पर स्नानार्थियों के लिए जो भी सुविधाएं पहले से उपलब्ध कराई जाती रही है, उसको ध्यान में रखते हुए अभी से तैयारी शुरू कर दी जाए।

आगामी 8 नवम्बर को कार्तिक पूर्णिमा का यह ऐतिहासिक अवसर है। इस दौरान उनके साथ पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर, सीडीओ प्रवीण वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार सहित लोक निर्माण विभाग व नगरपालिका के अधिकारी-कर्मचारी थे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago