Categories: बलिया

बलिया DM ने 7 आरोपियों को किया जिलाबदर

बलिया जिला मजिस्ट्रेट अदिति सिंह ने अपराधियों को निशाने पर लेते हुए बड़ी कार्यवाही की है। DM ने गुण्डा एक्ट अधिनियम के तहत सात अभियुक्तों को छह महीने के लिए जिला बदर किया है। इसके साथ ही 3 अन्य लोगों पर इस अधिनियम के तहत कार्यवाही करने के लिए जारी कारण नोटिस वापसी की कार्यवाही की है। डीएम अदिति सिंह इससे पहले भी कई आरोपियों को ज़िला बदर कर चुकी हैं।

इस बार जिलाधिकारी ने गुंडा एक्ट अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए कई अपराधियों को बाहर का रास्ता दिखाया है। DM ने मुन्ना यादव निवासी करीमपुर थाना नगरा, रूदल यादव निवासी भरौली थाना नरहीं, रमेश यादव निवासी इच्छा चौबे का पुरा, थाना नरही, रौशन पासवान निवासी नसीरपुकलां थाना चितबडागांव, राहुल यादव निवासी सराय कोटा थाना नरही, दीपक चौरसिया निवासी कस्बा रेवती वार्ड-5 थाना रेवती, सुखारी पासवान निवासी चौबे की दलकी न-2 थाना दोकटी को छह महीने के लिए जिला बदर किया है।

ज़िला बदर किये गए आरोपी अगर निर्धारित समय सीमा के अंदर ज़िले में प्रवेश करेंगे तो उनपर कार्यवाही होगी। इसके अलावा DM ने रिजवान उर्फ विक्की निवासी प्रेमचक उमरगंज थाना कोतवाली बलिया, संतोष गुप्ता निवासी पलियाखास थाना नरहीं व रंजीत राजभर निवासी कझारी थाना चितबडागांव के खिलाफ जारी कारण बताओ नोटिस वापस लेने का फैसला किया है। गौरतलब है कि DM आदिति सिंह इससे पहले भी कई बार अपराधियों को जिला बदर कर चुकी हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

5 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago