बलिया
जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारोत ने जनपद में पौधरोपण अभियान को बहुत सजगता, संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ लेने के निर्देश सभी सम्बन्धित अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कहा है कि सभी संबंधित अधिकारी मुख्यमंत्री और शासन की मंशा व प्राथमिकताओं को समझें और तदनरूप आवंटित किए गए पौधरोपण के लक्ष्यों को पूरी तत्परता के साथ पूर्ण करें ।
उन्होंने यह भी दिया निर्देश दिए हैं की 15 अगस्त के लिए जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है उसके लिए अभी से ठोस प्रभावी रणनीति बना ले ।उन्होंने जोर देते हुए कहा है कि सभी अधिकारी प्रतिदिन की रिपोर्ट वन विभाग को अनिवार्य रूप से भेजना सुनिश्चित करें। अन्यथा उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी ने बताया जिले में 1026372 पौधों का रोपण किया जाना है जिसमें 15 अगस्त को 517284 पौधों का रोपण किया जाएगा । बताया वर्ष 2018—19 से प्रदेश में 9.16 करोड़ पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है ।जिसमें जनपद में 10 लाख 26 हजार 372 पौधों का रोपण किया जाना है।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…