बलिया डीएम बोले- मिलावट रोकने वालों को किया जाएगा सम्मानित

बलिया डेस्क  : बलिया डीएम श्री हरी प्रताप शाही ने कहा कि मिलावटी खाद्य पदार्थों पर रोकथाम में सहयोग करने वाले आम लोगों को भी सम्मानित कर प्रोत्साहित किया जाएगा। साथ ही खाद्य सुरक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के लिए एनसीसी कैडेट्स व एनएसएस के छात्रों का भी सहयोग लेने का सुझाव दिया है। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को आयोजित जिला खाद्य सुरक्षा सलाहकार समिति की बैठक में उन्होंने ये बात कही।

उन्होंने आगे से बैठक में उपभोक्ता संघ के सदस्यों को भी आमंत्रित करने को कहा, जिससे उपभोक्ताओं का भी विभाग के प्रति सकारात्मक सहयोग मिल सके। समिति के सदस्यों ने सलाह दी कि विभाग द्वारा आसानी से खाद्य पदार्थों की जाँच किये जाने की विधि का प्रचार-प्रसार कराया जाए। विभागीय अधिकारियों द्वारा बताया गया कि आगामी दिवसों में खाद्य कारोबारकर्तोओं के लिए कैम्प लगा कर पंजीकरण एवं अनुज्ञप्ति की सुविधा दी जाएगी।

खाद्य सुरक्षा विषय पर ट्रेनिंग भी आयोजित की जाएगी। नुक्कङ नाटक, पोस्टर-बैनर आदि के माध्यम से भी शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थों को पहचानने के लिये प्रशिक्षित किया जाएगा। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक श्रीवास्तव समेत अन्य स्टाफ मौजूद थे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago