Categories: featured

खराब प्रगति वाले अधिकारियों को बलिया डीएम ने लगाई फटकार, दी कड़ी हिदायत!

बलिया जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने सीएम डैशबोर्ड के मानकों पर चल रही सरकारी योजनाओं की समीक्षा बुधवार को विकास भवन सभागार में की। उन्होंने विभागवार योजनाओं की स्थिति की जानकारी ली। जिनकी प्रगति खराब मिली, सम्बन्धित अधिकारी को कड़ी चेतावनी देते हुए सुधार लाने की हिदायत दी। कहा कि बिना किसी सही कारण के प्रगति खराब मिली तो सम्बन्धित की जवाबदेही तय करते हुए उनके विरूद्ध ‘नो वर्क नो पे‘ की भी कार्यवाही होगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिस अधिकारी की वजह से जिले की पूरी रैंकिंग खराब होगी, उनको बख्शा नहीं जाएगा। इसलिए इसका ख्याल रखते हुए अपनी विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन पर ध्यान दें। निर्धारित समयावधि के बाद भी कई आवेदन लम्बित होने के कारण श्रम विभाग की श्रेणी ज्यादा खराब होने पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी को फटकार लगाते हुए एक हप्ते के अंदर सुधार लाने की कड़ी चेतावनी दी।

कृषि विभाग व लोक निर्माण विभाग की भी प्रगति पर असंतोष जाहिर करते हुए सुधार लाने को कहा। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि जिन जिलों की प्रगति अच्छी है, वहां के अपने समकक्ष अधिकारी से बात करें, उनसे सीख लेते हुए अपने यहां भी बेहतर परिणाम लाकर दिखाएं। बैठक में सीडीओ प्रवीण वर्मा, एडीएम डीपी सिंह, डीएसटीओ विजय शंकर, सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago