जब किसान के अंदाज़ में ट्रैक्टर लेकर बलिया डीएम ने जोता करीब ढ़ाई एकड़ खेत

बलिया : प्रशासनिक कार्यों को बख़ूबी अंजाम देने वाले जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ज़मीन से किस कदर जुड़े हुए हैं इसकी एक बानगी तब देखने को मिली जब वो मंगलवार को एक ट्रैक्टर लेकर खुद ही खेत में उतर गए और जुताई शुरू कर दी।

खेत की जुताई करते वक़्त जिलाधिकारी पूरी तरह से एक किसान की वेशभूषा में नज़र आए। उन्होंने लोवर, आधी बांह वाला कुर्ता व गर्दन में गमछा बांध रखा था।

इस दौरान शाही के साथ उनका बेटा भी मौजूद रहा, जिसने खेतों की जुताई में उनकी मदद की। डीएम ने खेत की जुताई कार्यालय के तमाम कार्य निपटाने के बाद आवास वापस लौटने के बाद की। दरअसल उनके आवास परिसर में ही तकरीबन ढाई एकड़ का खेत है, जिसमें पूरे साल ही कोई ना कोई फसल उगाई जाती है।

शाही ने इसी ज़मीन पर जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए ढैंचा (जैविक खाद के लिए इस्तेमाल होने वाली एक तरह की घास) लगवाया था। जिसे काटने का समय आ चुका था। इसे काटने का काम आमतौर पर खेतिहर मज़दूर करते हैं।

लेकिन यहां डीएम ने खुद इस काम को अंजाम दिया। उन्होंने ट्रैक्टर मंगवाया और खुद ही उसे चलाना शुरू कर दिया। देखते ही देखते डीएम ने ढ़ाई एकड़ के खेत को अपने बेटे के साथ मिलकर जोत डाला। डीएम ने बताया कि परिसर में मोटा अनाज बाजरा व मड़ुआ की खेती की जाएगी। यह शुद्ध देशी अनाज है और सेहत के लिए काफी फायदेमंद भी होता है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago