Categories: बलिया

बलिया- DM ने नगर पालिका और नगर पंचायत में बोर्ड का कार्यकाल खत्म होने पर की नई व्यवस्था

बलिया। यूपी में जल्द ही नगरीय निकाय चुनाव होने वाले हैं। चुनाव को लेकर आरक्षण प्रक्रिया भी पूरी हो गई है। लेकिन नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में बोर्ड के कार्यकाल खत्म हो गए हैं ऐसे में जिलाधिकारी बलिया सौम्या अग्रवाल ने कार्यकाल ख़त्म होने के बाद दैनिक काम प्रभावित न हो, इसके लिये अधिकारियों और कर्मचारियों में दायित्वों का बंटवारा किया।

अब से बोर्ड के अध्यक्ष का जहां हस्ताक्षर होता था, वहां आज से अधिशासी अधिकारी हस्ताक्षर करेंगे। वही अधिशासी अधिकारियों के हस्ताक्षरों की जगह पर अब लेखाकार / लेखा लिपिक हस्ताक्षर करेंगे। नये बोर्ड के गठन तक वर्तमान बोर्ड जनता के लिए आवश्यक कार्यों के लिये सहयोग और सुझाव देते रहेंगे।

हालांकि जारी आदेश में एक त्रुटि हो गयी है। जिसमें रसड़ा के अधिशासी अधिकारी राजेंद्र प्रसाद को भी अध्यक्ष की जगह हस्ताक्षर करने वालों की सूची मे शामिल कर लिया गया है। जबकि वह चंदौली में तैनाती के दौरान हुए आवास घोटाले में गिरफ्तार होने पर जेल में है। वहीं नगरा और रतसर के संबंध मे कोई आदेश नहीं जारी किया गया है।

नगर पालिका बलिया के अधिशासी अधिकारी सत्यप्रकाश सिंह और लेखा लिपिक अजय कुमार खरवार को क्रमशः अध्यक्ष और ईओ के स्थान पर हस्ताक्षर करने के लिए अनुमोदित किया गया है। रसड़ा नगर पालिका के लिये ऐसे ही गिरफ्तार ईओ राजेंद्र प्रसाद और लेखा लिपिक प्रदीप कुमार गुप्ता को अनुमोदित किया गया है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago