Categories: बलिया

बलिया DM ने किया कटहल नाले का निरीक्षण, सफाई कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए

बलिया जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल कटहल नाले का निरीक्षण करने पहुंची। इस दौरान उन्होंने नाले के 3.200 किमी, 2.650 किमी और 14.100 किमी का दौरा किया। डीएम ने सिल्ट-सफाई के कार्य की चौड़ाई और गहराई की माप कराई।

इस दौरान डीएम ने अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया कि मशीनों की संख्या बढ़ाकर जल्द से जल्द काम पूरा किया जाएगा। निरीक्षण के समय कटहल नाले के 3.200 कि0मी0 पर सिल्ट सफाई का कार्य कराया जा रहा था। जिलाधिकारी ने सिल्ट-सफाई के कार्य की चौड़ाई एवं गहराई की मापी करायी गयी। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता, सिचाई को निर्देशित किया कि मशीनों की संख्या बढ़ाकर कार्य में तेजी लाया जाये तथा कार्य को शीघ्र पूर्ण किया जाये।

कटहल नाले के 2.650 कि०मी० के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी को सिंचाई अभियंता द्वारा बताय गया कि इसके आस-पास सिल्ट सफाई हेतु मशीन न पहुंचने की समस्या है । जिसके कारण सफाई नहीं हो पा रही है। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता को निर्देशित किया कि तहसीलदार से सम्पर्क कर मशीन के जाने की व्यवस्था कराकर सिल्ट सफाई का कार्य शीघ्र कराना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने कटहल नाला के शाहपुर के 14.100 कि0मी0 के पास सफाई कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया । निरीक्षण के समय मौके पर उपस्थित लोगो द्वारा अवगत कराया गया कि विगत वर्ष में सिल्ट सफाई का कार्य कराया गया है परंतु मौके पर नाले में जलकुम्भी पायी गयी। उपस्थित किसान संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह द्वारा कटहल नाला एवं सुरहाताल में लगे जलकुम्भी की सफाई कराने की बात बताई गयी। जिलाधिकारी द्वारा ने निर्देश दिया कि जलकुम्भी को निकाल कर जैविक खाद के रूप में प्रयोग में लाए जाए तथा जलकुम्मी के सफाई हेतु गोरखपुर से मशीन लायी जाये।

जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि जलकुम्भी की सफाई हेतु गोरखपुर से मशीन उपलब्ध कराने हेतु संबंधित से वार्ता किया जाए तथा जैविक खाद हेतु संबंधितों की बैठक कर आवश्यक कार्यवाही किया जाये। निरीक्षण के समय प्रवीण वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी, जुनेद अहमद, संयुक्त मजिस्ट्रेट/ उप जिलाधिकारी सदर, चन्द्र बहादुर पटेल, अधिशासी अभियंता, सिचाई खण्ड प्रथम,सदानन्द सरोज, तहसीलदार सदर बलिया आदि उपस्थित रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago