Categories: बलिया

बलिया DM ने मिड डे मील टास्क फोर्स को दिए निर्देश, हर माह 5 विद्यालयों का निरीक्षण करें

बलिया में कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में मिड डे मील टास्क फोर्स की बैठक हुई। इस दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि हर माह प्रेरणा पोर्टल एप के माध्यम से कम से कम पांच विद्यालयों का निरीक्षण किया जाएगा।

इस दौरान नामांकन और उपस्थिति पर ध्यान दिया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि निरीक्षण के समय प्रायः देखा जा मिड डे मील रजिस्टर पर प्रतिदिन भोजन ग्रहण करने वाले छात्रों की संख्या विद्यालय बंद होने के समय दर्ज की जाती है। यह सही नहीं है।इसके साथ ही जिलाधिकारी ने भोजन की गुणवत्ता बढ़ाने की बात कही। उन्होंने कहा कि भोजन में ब्रांडेड तेल मसाले का प्रयोग किया जाए। बैठक मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनिराम सिंह, जिला समन्वयक मिड-डे मील अजीत पाठक समेत टास्क फोर्स के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago