Categories: शिक्षा

छात्रवृत्ति को लेकर बलिया डीएम ने छात्रों से की ये खास अपील !

बलिया
जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारोत ने जनपद के समस्त शिक्षण संस्थानों एवं मदरसों को सूचित किया है कि अल्पसंख्यक वर्ग की पूर्वदशम/दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना में वित्तीय वर्ष 2017-18 में आवेदक छात्र-छात्राओं द्वारा आवेदन में भरे गये आधार नम्बरों के सत्यापन में मिस मैच पाये गये हैं।

निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा जनपद से संबंधित 171 संस्थाओ में अध्ययनरत 925 छात्र/ छात्राओं की सूची उपलब्ध कराई गई है, जिसे संस्था द्वारा कार्यालय से प्राप्त कर आधार नंबर मिस मैच होने के कारण सहित आख्या 25 जून, 2018 तक उपलब्ध कराया जाना था जो अभी तक अप्राप्त है। आधार मिस मैच का विभिन्न कारण हो सकते हैं, यथा नाम की स्पेलिंग में अंतर, कामा डाट, जन्मतिथि के अंकों में त्रुटि हो जाना उक्त सत्यापन रिपोर्ट प्राप्त करने हेतु जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी द्वारा विद्यालय निरीक्षक को सूची तथा पत्र ईमेल करते हुए सूचना प्रेषित करने के निर्देश दिए गए थे। इन सबके अलावा 23 जुलाई को छात्रवृत्ति की मीटिंग में सभी शिक्षण संस्थाओं को सूची प्राप्त कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे, परंतु अभी तक किसी संस्था द्वारा सूची प्राप्त कर सत्यापन रिपोर्ट प्राप्त नहीं कराई गई है ।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के समस्त शिक्षण संस्थाओं कार्यालय जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी विकास भवन अथवा जिला विद्यालय निरीक्षक से संपर्क कर अपने संस्था के छात्रों की सूची प्राप्त कर 10 अगस्त तक आधार मिस मैच होने के कारणों का परीक्षण/सत्यापन कर आख्या उपलब्ध कराये, अन्यथा की स्थिति उनकी भूमिका संदिग्ध मानते हुए आगामी सत्र में उन्हें इस योजना के लाभों से वंचित करते हुए संस्था को ब्लैक लिस्ट किया जायेगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago