जूते और घड़ी वाले बयान पर बलिया DM ने माफ़ी मांगी, लिखा इमोशनल पत्र!

बलिया– सोशल मीडिया और मीडिया में भारी आलोचना के बाद बलिया के डीएम भवानी सिंह ने बसपा के दलित नेता मदन राम के जूते और घडी को लेकर कमेंट वाले बयान पर माफ़ी मांग ली है. बलिया डीएम भवानी सिंह ने माफीनामे पत्र को ट्विटर पर ट्वीट भी किया है. पत्र में लिखा है,

“दिनाकं 29.08.2019 की घटना पर प्रतिक्रिया में से कई आईना दिखाने वाली थी. सही बात है कि समस्या प्रस्तुत करने वाले व्यक्ति को प्रसाशनिक अधिकारी से उचित सम्मान मिलना चाहिए, जो उस दिन नहीं मिला. यह मेरी गलती थी . किसी व्यक्ति की घडी जुते या या गाड़ी की बात करना भी बचपना था . घटना के दौरान ऐसा नहीं लगा लेकिन अब महसूस हो रहा है. डीएम ने आगे लिखा, जो भी हो उनको इस प्रकार अपमानित करना मेरी भूल थी. मैं दिल से , हाथ जोड़कर , सर झुकाकर उनसे तथा उनके परिवारजन से तथा उन समाज के सभी लोगों से जिनको मेरा यह आचरण असम्मानजनक लगा हो माफ़ी मांगता हूँ”.

बता दें की सूट-बूट पर कमेंट करने वाले डीएम भवानी सिंह के बयान पर सोशल मीडिया पर लोगों ने आपति दर्ज कराई थी . देश-विदेश से दलित अपनी गाड़ी, महंगी घड़ी और सूट-बूट पहने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे थे .

ये पूरा मामला तब शुरू हुआ, जब बलिया के एक स्कूल में दलित छात्रों को अलग बिठाकर मिड डे मील परोसने के वीडियो वायरल हुआ. इसके बाद बसपा के नेता का एक दल उनसे मामले की जांच कराने की मांग करने पहुंचा. इस पर डीएम ने उन पर टिप्पणी शुरू कर दी. उन्होंने कहा कि 25 लाख की गाड़ी और महंगे जूते पहनकर सफेदपोश आए हैं. लेकिन डीएम को मामले को हल्के में लेना और कमेंट करना भारी पड़ गया था जिसके बाद डीएम ने अब माफ़ी मांग ली है. 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago