Categories: बलिया

बलियाः जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी, लिया व्यवस्थाओं का जायजा

बलियाः जिलाधिकारी रविंद्र कुमार जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने यहां सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने आपातकालीन कक्ष, माइनर ऑपरेशन थिएटर, स्टोर रूम, पोस्ट कोविड वार्ड, मेडिकल वार्ड,ईएम‌ओ वार्ड और आयुष विंग का निरीक्षण किया।

अस्पताल पहुंचकर जिलाधिकारी ने चिकित्सालय परिसर में उटपटांग ढंग खड़े वाहनों को को लेकर नाराजगी जताई और ड्यूटी कर रहे होमगार्डों को फटकार लगाई और सभी वाहनों को व्यवस्थित रूप से खड़े कराने का निर्देश दिया। इसके बाद जिलाधिकारी ने चिकित्सालय में माइनर ऑपरेशन थिएटर में कोई स्टाफ निरीक्षण के समय मौजूद नहीं होने, परिसर की साफ- सफाई, चिकित्सालय में लगी कुर्सियों को अव्यवस्थित ढंग से पाये जाने पर मुख्य चिकित्सालय अधीक्षक को फटकार लगाई और कहा कि चिकित्सालय में जितने भी छोटे बड़े काम करने वाले अधिकारी और कर्मचारी हैं उनकी हर स्तर से जिम्मेदारी तय की जाए, तभी व्यवस्था में सुधार होगा।

जिलाधिकारी ने मरीजों से बातचीत की। इस दौरान सीएमएस को एक सुझाव काउंटर बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने सीएमएस को निर्देशित किया कि एक मरीज के साथ कक्ष में एक ही सहायक होना चाहिए, जिससे चिकित्सालय में भीड़ भाड़ होने से बचा जा सके। जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान सीएमएस ने बताया कि बगल में ही आयुष विंग की स्थापना की गई है।

जिलाधिकारी ने चिकित्सालय में मौजूद वन स्टाप सेंटर (सखी) का निरीक्षण किया और वहां की काउंसलर से वहां रहने वाली महिलाओं के बारे में बातचीत कर स्थिति से रूबरू हुए। काउंसलर ने बताया कि वन स्टाफ सेंटर का दरवाजा टूट गया है, जिस पर जिलाधिकारी ने तत्काल सीएमएस को निर्देशित कर ठीक कराने के निर्देश दिए।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago