Categories: बलिया

बलिया जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने थाना दिवस पर सुनी लोगों की शिकायतें

बलिया जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने सिकंदरपुर थाने में थाना दिवस के मौके पर लोगों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि लोगों की समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि सरयू नदी के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए कठौड़ा गांव का निरीक्षण किया एवं गांव के पास स्थित रेगुलेटर की स्थिति का भी जायजा लिया। उन्होंने वहां के उप जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि बढ़ते जलस्तर को देखते हुए इससे प्रभावित होने वाली आबादी को दूसरी सुरक्षित जगह स्थानांतरित कर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी प्रकार के जान माल की क्षति न होने पाए, इस बात का ध्यान रखा जाए। उन्होंने वहां के लोगों को आश्वस्त किया कि शासन स्तर से जितनी मदद हो सकेगी, हम करेंगे। किसी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। आम जनों की समस्या का समाधान करना है शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान एसपी एस आनंद, उपजिलाधिकारी रवि कुमार, क्षेत्राधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago