Categories: बलिया

बलियाः प्रमाण-पत्र वितरण समारोह में चिरैया का मंचन देख भावुक हुई जिलाधिकारी

बलिया के मुरली मनोहर टाउन इंटर कॉलेज के सभागार में संकल्प साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था के द्वारा प्रमाण -पत्र वितरण समारोह आयोजित हुआ। इसमें मुख्य अतिधि के तौर पर जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल शामिल हुई। समारोह में जिलाधिकारी ने सौ कलाकारों को प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया। इन सभी कलाकारों ने आशीष त्रिवेदी के निर्देशन में  18 अगस्त 2022 को बलिया बापू भवन में प्रस्तुत ” क्रांति 1942 @ बलिया ” नाटक में प्रतिभाग किया था। समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। इस मौके पर चिरैया नाटक का भावपूर्ण मंचन किया गया।

नाटक में भूर्ण हत्या और लड़कियों के प्रति भेदभाव जैसे मुद्दे को पेश कर लोगों को जागरुक किया गया। इस नाटक मंचन को देख जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल भावुक नजर आई। उन्होंने कहा कि संकल्प के कलाकारों ने अपने जीवंत अभिनय से सबकी संवेदनाओं के तार झंकृत कर दिया। इस नाटक का समाज पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। वास्तव में रंगमंच के माध्यम से हम समाज को एक नई दिशा दे सकते हैं।

उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करा रही हैं बावजूद इसके स्थितियां पूरी तरह नहीं बदली है । हम एक बेहतर समाज का निर्माण तभी कर सकते हैं जब लड़के और लड़कियों में भेद करना बंद कर दें । हम सबका सामूहिक प्रयास ही समाज को खूबसूरत बना सकता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को तो सशक्त होना ही है पुरुषों को भी अपनी सोच बदलनी होगी। हमें अपने लड़कियों को आगे बढ़ने के लिए हर वो अवसर प्रदान करने होंगे जो अपने लड़कों को देते हैं।‌

इस दौरान जिलाधिकारी ने मुरली मनोहर टाउन इंटर कॉलेज, बलिया, सनबीम स्कूल अगसण्डा, राधा कृष्ण एकेडमी सवरू बांध और महर्षि वाल्मिकी विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। चिरैया नाटक में जिन कलाकारों ने प्रतिभाग किया उसमें अनुपम कुमार पांडेय, ट्विंकल गुप्ता, अखिलेश कुमार मौर्य, साक्षी कुमारी, ऋषभ, सुशील केसरी, राहुल चौरसिया और ख्याति सिंह ने शानदार अभिनय किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री मुरली मनोहर टाउन इंटर कॉलेज के प्रबंधक श्री अमर कुमार और संचालन संकल्प के सचिव आशीष त्रिवेदी ने किया। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ० अखिलेश कुमार सिन्हा ने आभार व्यक्त किया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago