Categories: बलिया

बलियाः नारायणपाली में बनेगा जिला जेल, 64 एकड़ भूमि खरीद के लिए फाइनल

बारिश के समय बलिया जेल का हाल बेहाल हो जाता है लेकिन अब जल्द ही इस समस्या से निजात मिलेगी। नए जिला कारागार के लिए भूमि की तलाश पूरी हो चुकी है। गड़वार ब्लाक के नारायणपाली में 64 एकड़ भूमि की संभावित कीमत का भी आंकलन हो चुका है।

अब जल्द ही भूमि की खरीद की जाएगी इसके बाद नई जेल का निर्माण होगा। बता दें कि भूमि खरीद की कीमत का आंकलन करके तहसीलदार इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपेगे। इसके बाद शासन को भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलने के बाद किसानों से जमीन खरीदी जाएगी।

बता दें कि जिला जेल 1917 में बनाई गई थी। उस समय 350 कैदियों की क्षमता के हिसाब से इसका निर्माण किया गया था। समय के साथ जेल प्रशासन ने इसमें व्यवस्था भी की, सुविधाएं बढ़ाई लेकिन बारिश के समय स्थिति काफी ज्यादा खराब हो जाती है। पिछले साल बारिश में जिला जेल में भारी जलजमाव हो गया था। तब जिला जेल के कैदियों को दूसरे जेल शिफ्ट करना पड़ा था।

इन्हीं समस्याओं को ध्यान में रखते हुए नई जेल बनाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए कई जगह भूमि देखी गई, जमीन की तलाश नारायाणपाली में खत्म हुई लेकिन किसानों ने इसका विरोध किया। बाद में प्रशासन ने किसानों को समझाईश दी। अब भूमि की संभावित कीमत का आंकलन हो चुका है। सूत्रों के अनुसार भूमि खरीद में 15 करोड़ से ज्यादा का खर्च आने का अनुमान लगाया जा रहा है।

जिला कारागार के जेलर अंजनी गुप्ता ने बताया कि नया कारागार हाईटेक सुविधाओं से लैस होगा। इसे आगे के 50 साल को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा। इसीलिए इतनी भूमि ली जाएगी। मानक के अनुसार डबल मैन वाल के बीच में भी कुछ दीवारें बनाई जाएंगी। इसकी क्षमता 1500 से 2000 के आसपास होगी।

वहीं सदर तहसीलदार गुलाब चंद्रा ने बताया कि जिला कारागार के निर्माण के लिए गड़वार ब्लाक के नाराणयपाली में भूमि की तलाश पूरी हो गई है। 64 एकड़ भूमि है।इसके लिए किसानों की सहमति भी ले ली गई है। जल्द ही इसकी रिपोर्ट शासन को जाएगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago